मानक हिंदी व्याकरण का इतिहास : एक परिचय

हिन्दी व्याकरण का इतिहास : एक परिचय
➡️सम्भवतः 1658 ई ० में मिर्जा खाँ द्वारा रचित ' ब्रजभाषा व्याकरण ' हिन्दी का सबसे प्राचीन व्याकरण हैं। 
➡️खड़ी बोली का प्रथम व्याकरण सन् 1715 ई ० के आस पास बोलचाल की भाषा को आधार बनाकर डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी के कर्मचारी जोहानस जोशुआ केटलर ने लिखा था ।  ➡️जार्ज ग्रियर्सन तथा सुनीति कुमार चटर्जी के अनुसार हिन्दी का प्रथम व्याकरण जान गिलक्राइस्ट द्वारा रचित ' हिन्दुस्तानी ग्रामर ' ( 1790 ई ० ) है । 
➡️' हिन्दुस्तानी ग्रामर ' अंग्रेजी पद्धति पर लिखा हिन्दी का प्रथम व्याकरण है । 
➡️हिन्दी व्याकरण से सम्बन्धित कुछ प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित है 👇👇👇👇👇
( 1 ) जान फर्ग्युसन --- ए डिक्शनरी ऑफ द हिन्दुस्तानी लैंग्वेज 
( 2 ) जान बार्थनिक गिलक्राइस्ट ---( 1 ) ए ग्रामर ऑफ द हिन्दुस्तानी लैंग्वेज , ( 2 ) द ओरिएण्टल लिंग्विस्ट । 
( 3 ) एस ० एच ० केलाग ----ए ग्रामर ऑफ द हिन्दी लैंग्वेज( 1875 ई ०) 
( 4 ) ई ० ग्रीब्ज ---- आधुनिक हिन्दी व्याकरण ( 1896 ई ०) (5) हडले---शार्ट ग्रामर ऑफ द मूर्स लैंग्वेज ( 1779 ई ० ) 
( 6 ) लल्लू लाल --हिन्दी कवायद 
( 7 ) श्री लाल --भाषा चन्द्रोदय ( 1853 ई ० ) 
( 8 ) रामजतन ----भाषा - तत्व - बोधनी ( 1858 ई ० )
( 9 ) नवीनचन्द्र राय -- नवीन चंद्रोदय
( 10 ) राजा शिवप्रसाद सितारे हिन्द ' - हिंदी व्याकरण
( 11) पं ० हरिगोपाल -- भाषा तत्व दीपिका
( 12 ) पादरी एचरिंगटन --- भाषा भास्कर
( 13 ) केशवराम भट्ट ---- हिन्दी व्याकरण
( 14 ) ठाकुर रामचरण सिंह --- भाषा भास्कर
( 15 ) रामावतार शर्मा --- हिन्दी व्याकरण
( 16 ) विश्वेश्वर दत्त शर्मा --- भाषा तत्व प्रकाश
( 17 ) राम दहिन मिश्र --- प्रवेशिका हिन्दी व्याकरण
( 18 ) गोविन्द नारायण मिश्र --- विभक्ति विचार
( 19 ) अम्बिका प्रसाद वाजपेयी --- हिन्दी कौमुदी
 ( 20 ) कामता प्रसाद गुरु--- हिन्दी व्याकरण 
( 21 ) किशोरी दास वाजपेयी---(1) ब्रज भाषा का व्याकरण ( 1943 ई ० ) 
( 2 ) राष्ट्रभाषा का प्रथम व्याकरण ( 1949 ई ० ) 
( 3 ) हिन्दी शब्दानुशासन ( 1957 ई ० ) 
( 22 ) डॉ ० धीरेन्द्र वर्मा ब्रजभाषा व्याकरण 
➡️अम्बिका प्रसाद वाजपेयी ने सम्भवत : प्रथम बार हिन्दी व्याकरण को प्राकृत के आधार पर लिखने या बनाने पर बल दिया । 
➡️अम्बिका प्रसाद वाजपेयी ने किशोरी दास वाजपेयी के ' ब्रजभाषा का व्याकरण ' को " हिन्दी के व्याकरणों का व्याकरण " कहा है । 
➡️पण्डित कामता प्रसाद ' गुरु ' को हिन्दी व्याकरण का ' पाणिनि ' कहा जाता है । 
➡️पं ० किशोरीदास वाजपेयी कृत ' हिन्दी शब्दानुशासन ' भाषा विज्ञान से संवलित हिन्दी का व्याकरण है । 
हिन्दी के अन्य प्रमुख व्याकरण ग्रन्थ निम्न हैं 👇👇👇
( 1 ) आर्येन्द्र शर्मा --- आधुनिक हिन्दी का आधार व्याकरण 
( 2 ) रामचन्द्र वर्मा --- अच्छी हिन्दी 
( 3 ) शिवेन्द्र कुमार वर्मा --- हिन्दी व्याकरण का विधिवत विवरण
( 4 ) शिवपूजन सहाय --- व्याकरण - दर्पण 
( 5 ) दीमशित्स --- हिन्दी व्याकरण की रूप रेखा
( 6 ) स्वामी निगमानन्द --- हिन्दी का मौलिक व्याकरण
( 7 ) रमाकान्त अग्निहोत्री --- हिन्दी एक मौलिक व्याकरण
( 8 ) बदरीनाथ कपूर --- परिष्कृत हिन्दी व्याकरण
( 9 ) हरदेव बाहरी --- व्यावहारिक हिन्दी व्याकरण तथा रचना
( 10 ) वचनदेव कुमार --- वृहद हिन्दी भाष्कर
( 11 ) वासुदेव नन्दन प्रसाद --- आधुनिक हिन्दी व्याकरण और रचना
 ( 12 ) हजारी प्रसाद द्विवेदी --- हिन्दी भाषा का वृहद ऐतिहासिक व्याकरण


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ