हिन्दी साहित्य की महत्वपूर्ण आत्मकथा और जीवनी

 हिंदी साहित्य:- आत्मकथा,जीवनी

1. ’माटी की मूरतें’ किस प्रकार की विधा है ?
उ. – रेखाचित्र संग्रह
2.संस्कृति के चार अध्याय के अंतिम अध्याय का क्या नाम है?
उ. – भारतीय संस्कृति और यूरोप
3. ’माटी की मूरतें’ का प्रकाशन समय है –
उ. – 1946 ई.
4. एक साहित्यिक की डायरी कितने प्रकरणों में विभक्त हैं ?
उ. – 13
5. रामवृक्ष बेनीपुरी का प्रथम रेखाचित्र संग्रह है –
उ. – लालतारा, (1940 ई.) मुर्दहिया आत्मकथा का वर्ण्य विषय है।
6. एक साहित्यिक की डायरी के किस प्रकरण में कला के तीन क्षणों का वर्णन है ?
उ. – प्रथम प्रकरण – तीसरा क्षण
7. ’मुर्दहिया’ आत्मकथा का वर्ण्य विषय है –
उ. – ग्रामीण परिवारों में जो आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछङे हुए है, उनकी दशा का वर्णन है।
8. भोलाराम का जीव किस प्रकार की कहानी है ?
उ. – व्यंग्यात्मक
9. तुलसीराम की आत्मकथा के कितने भाग है ?
उ. – दो भाग ( पहला – मुर्दहिया, दूसरा – मणिकर्णिका)
10. ’जामुन का पेङ’ व्यंग्य में पेङ के नीचे दबा आदमी कौन था ?
उ. – शायर
11.’एक कहानी यह भी’ मन्नू भंडारी की यह किस प्रकार की विधा है ?
उ. – आत्मकथ्य (आत्मकथा)
12. यात्रा साहित्य का पितामह किसे कहा जाता है ?
उ. – राहुल सांकृत्यायन
13. ’एक कहानी यह भी’ आत्मकथा में लेखिका की अध्यापिका का क्या नाम था ?
उ. – शीला अग्रवाल
14. अरे यायावर रहेगा याद किस विधा की रचना है ? और किसके द्वारा रचित है ?
उ. – यात्रावृतांत, अज्ञेय
15. ’आवारा मसीहा’ किसके जीवन पर आधारित जीवनी है ?
उ. – शरतचन्द्र
16. ठकुरी बाबा रेखा चित्र महादेवी के किस रेखाचित्र संग्रह से लिया गया है ?
उ. – स्मृति की रेखाएं
17. रमणिका गुप्ता की आत्मकथा के कितने खण्ड है ?
उ. – दो खण्ड (पहला खण्ड – हादसे, दूसरा खण्ड – आपहुदरी)
18. विष्णु प्रभाकर को आवारा मसीहा जीवनी लिखने में कितना समय लगा ?
उ. – 14 वर्ष
19. ’जामुन का पेङ’ कहानी में पेङ के नीचे किसे आदमी के दबे होने का पता सबसे पहले किसे लगा ?
उ. – माली
20. हादसे किसकी आत्मकथा है ?
उ. – रमणिका गुप्ता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ